लैला | क्या होगा अगर अचानक ......


लैला , netflix पर आई एक नयी वेब सीरीज है | जो आपको अन्दर तक हिला सकती है | इससे पहले सेक्रेड गेम्स को लोगो ने काफी पसंद किया और काफी लोग नाराज हुए कि फिल्म का विलन एक हिन्दू है | बल्कि सेक्रेड गेम्स में लगभग हर करैक्टर हिन्दू है |चलिए लैला की कहानी से शुरू करते है

कहानी -
भारत की सरकार पर आर्यव्रत नाम के संघटन से कब्ज़ा कर लिया है और एक ख़ास धर्म और जातियों को लेकर एक नया राज्य बनाया है आर्यव्रत | जिसमे कानून काफी कठोर है | ऊँची जातियों के थोडा कम और नीची जातियों के बहुत ज्यादा | आर्यव्रत की कहानी शुरू होती है पानी की चोरी से , जहाँ पुरे आर्यव्रत में सुखा पड़ा है लेकिन शालिनी को स्विमिंग पूल के पानी चाहिए तो वो रिश्वत देकर पानी खरीदती है | इसका पता आर्यव्रत को नियंत्रित करने वाले लोगो को पता चलता है | वो शालिनी के घर में घुस कर उसके पति रिजवान अहमद चौधरी को मार देते है उसको पकड़ शुद्धि केंद्र ले जाते है | जहाँ पर उसका नस्ल सुधार होता है | और उसको कई मौके दिए जाते है अपनी दुनिया में लौटने के , शुद्धि परीक्षा पास करने के बाद |
लेकिन अपनी बेटी का पता लगाकर उसे बचाना ही शालिनी का जीवन लक्ष्य है |क्या वो अपनी बेटी का पता लगा पाती है या नहीं || यही फिल्म की कहानी है |
 कुल ६ एपिसोड है लगभग एक घंटे का हर एपिसोड है | 

सापेक्ष

फिल्म में आर्यव्रत का चित्रण बिलकुल आरएसएस की तरह किया गया है | जहाँ सभी आदमी है और औरते भी आदमी से कम नहीं है मतलब ये कि वो औरतो को औरते ही समझती ही नहीं |  फ़िल्म नस्ल सुधार , कड़े कानून , भेदभाव वाली व्यवस्था , जाति आधारित बाज़ार ,आधुनिक तकनीक ,मानवीय गुलामी को ठीक और जरुरी साबित करती है |
नस्ल सुधार करने का कार्यक्रम जो शायद आखरी बार हिटलर के समय में हुआ होगा  वो आपको  इस फिल्म में देखने को मिलता है |
मिश्रित बच्चे , मतलब जिनके माँ बाप अलग जाती या धर्म के है , या तो मार दिया जाता है या फिर बेच दिया जाता है | 

किसे देखनी चाहिए 

ये फिल्म कोई भी देख सकता है जो थोडा बहुत गालियाँ सुनने का आदि हो पहले दो एपिसोड में  केवल |  लेकिन लडकियों के फिल्म जरुर देखनी चाहिए , क्यूंकि भारतीय समाज लड़कियों के लिए क्या सोच रखता था और वो कहाँ से निकल कर आई है इसके लिए ६ठे एपिसोड में तीन लड़कियों से परिचय कराया जाता है जिनका शुद्धिकरण हो चूका है
  1. ये है जिसने नीच जाती में विवाह किया 
  2. ये है जिसने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा माँगा
  3. ये है जिसने एक मुस्लिम से शादी की 

Comments

Popular posts from this blog

Mangeshi Temple in , Ponda Highway, Goa

अपने पैसे एक्सीडेंटली मत गवाएँ| द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर